
सारांश


योग के कई ऐसे आसन हैं जिनके नियमित अभ्यास से आप शरीर को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं. इस पोस्ट में ऐसे ही एक आसन के बारे में आपको जानकारी देंगे जिसका नाम है विपरीत नौकासन.
नौकासन नाम से आप समझ ही गए होंगे कि इस आसन का कुछ संबंध नौका यानि कि नाव से है. जी हाँ, यह संस्कृत के दो शब्द '‘विपरीत’ जिसका अर्थ है उल्टा, और ‘नौका' जिसका अर्थ है नाव, से मिलकर बना है जिसका मतलब है ऐसा आसन जिसको करते हुए आपका शरीर उल्टी नाव की तरह हो जाता है और इसीलिए इसे विपरीत नौकासन कहते हैं.
यह आसन पेट के एक्सट्रा फैट को हटाने के साथ ही शरीर के अन्य अंगों के लिए भी बहुत उपयोगी होता है.
इसे भी पढ़ें : रहना है फ़िट तो रोज़ाना अपने बच्चे के साथ करें ये 5 आसान योगासन
इस पोस्ट में आपको देंगे विपरीत नौकासन (Viparita naukasana) के बारे में पूरी जानकारी और बताएँगे विपरीत नौकासन करने का सरल तरीक़ा (how to do viparita naukasana in Hindi)
विपरीत नौकासन (Viparita Naukasana) से पीठ की मांसपेशियों को टोन और मजबूत करने में मदद मिलती है. कमजोर और अकड़ी हुई पीठ वाले वाले व्यक्तियों के लिए यह विशेष रूप से बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह पीठ के निचले हिस्से की नसों को उत्तेजित करता है और मांसपेशियों में लचीलापन लाता है. एथलीट्स और खिलाड़ियों के लिए यह आसन फायदेमंद है क्योंकि इससे पीठ की मांसपेशियां टोन हो जाती है और शरीर के सामने के हिस्से में लचीलापन आ जाता है.
योग गुरुओं द्वारा विपरीत नौकासन (Viparita Naukasana) करने से पहले आमतौर पर उष्ट्रासन, पश्चिमोत्तानासन, शलभासन और भुजंगासन करने की सलाह दी जाती है. बढ़ा हुआ पेट घटाने और पीठ को मजबूत करने के लिए विपरीत नौकासन (Viparita Naukasana) सबसे अच्छे योगासनों में से एक है. आगे आपको विस्तार से बताएँगे इसके कुछ मुख्य लाभ.
विपरीत नौकासन (Viparita Naukasana) आपके पेट, कमर और कूल्हों की चर्बी कम करने के लिए बेस्ट आसन है. इससे शरीर के इन हिस्सों की मांसपेशियां टोन होती हैं और उनमें लचीलापन आ जाता है.
इस आसन के नियमित अभ्यास से पीठ की मसल्स मजबूत होती हैं और रीढ़ की हड्डी भी स्वस्थ होने लगती है जिससे कमर के निचले हिस्से के दर्द में राहत मिलती है.
विपरीत नौकासन (Viparita Naukasana) करते हुए फेफड़े पूरी तरह से फैल जाते हैं जिससे सामान्य से अधिक ऑक्सीजन अंदर जाती है. अधिक गहरी सांस लेने से शरीर और मस्तिष्क को ज्यादा ऑक्सीज़न मिलने लगती है. इससे स्ट्रैस दूर करने में भी बहुत मदद मिलती है.
विपरीत नौकासन (Viparita Naukasana) के रोजाना अभ्यास से शरीर के अंदरूनी अंगों का भी व्यायाम हो जाता है. जिससे पेट से संबंधित परेशानियों जैसे कि पेट फूलना, गैस बनना और डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी दिक्कतें.
विपरीत नौकासन (Viparita Naukasana) के रोजाना अभ्यास से आंखों से जुड़े रोगों में भी लाभ मिलता है. इसके साथ ही हमेशा सिर में भारीपन और सिरदर्द की समस्या भी दूर होती है.
विपरीत नौकासन (Viparita Naukasana) करने के लिए नीचे बताये गए तरीके को फ़ौलो करते हुए स्टेप बाई स्टेप अभ्यास करें.
योग और व्यायाम को आरामदायक बनाने के लिए सही उत्पाद आपकी दिनचर्या को आसान और प्रभावी बना सकते हैं.

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each




Organic Aloe Vera (300 ml)
Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |